Translate

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक हरिचक स्थित जिला कार्यालय में हुई l

 भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक हरिचक स्थित जिला कार्यालय में हुई l

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने किया l

मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह जिला के संगठन प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित थे l

जिला प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह जी ने जिला के पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष, मंडल के प्रभारी, शक्ति केंद्र की बैठक, मन की बात कार्यक्रम, डिजिटल लर्निंग ऐप, SIR पर बारी-बारी से सभी लोगों से चर्चा किया और समीक्षा किया गया l

प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम और SIR की महत्ता पर बोलते हुए डॉक्टर संजय सिंह ने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी समाज के उन विषयों को सामने लाते हैं, जो राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका और आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े हैं। 

इसी प्रकार SIR जैसे जनजागरूकता अभियानों का उद्देश्य भी नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है। SIR लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति निष्पक्ष पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव प्रक्रिया है l इस उद्देश्य को मजबूत करने के लिए SIR अर्थात विशेष गहन पुनरीक्षन अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है l इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाया जा सके ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिल सके और और इस अभियान के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा सके, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया जाता है तथा मतदाता सूची में आवश्यक सुधार किए जाते हैं l इससे चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनती है तथा लोकतंत्र की जड़े और मजबूत होती है l

महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने जिले की ओर से दिए गए सभी कार्यक्रम कर समीक्षा किया और मंडल अध्यक्ष और प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया कि प्रभारी मंडल में जाकर मंडलों का बैठक और प्रवास भी करें l विशेष अभियान के तहत प्रमुख लोगों से मिलने का अभियान जो है जल्द से पूरा कर लिया जायगा l बैठक का संचालन जिला महामंत्री सिकंदर हेमब्रम ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा किया l

 मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव वरिष्ठ नेता विनय सिंह पूर्व महापौर सुनील पासवान जिला उपाध्यक्ष में नवीन सिन्हा,संगीता सेठ, देवराज जिला मंत्री में गुड़िया देवी, रिंकी देवी, दीपक यादव, सुरेश मंडल, कार्यालय मंत्री संत कुमार लल्लू, जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेश जायसवाल मोर्चा जिला अध्यक्ष में मिथुन चंद्रवंशी रंजीत बरनवाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, अनूप सिन्हा मंडल अध्यक्ष में राजेश गुप्ता, खिरोधर दास, जयशंकर सिन्हा सिंकू, कुंदन सिंह मनोहर यादव मनोज पांडेय, सोमनाथ पांडेय, चिंतामणि सिंह,सौरभ सागर मिश्रा, केदार महतो, राजू साव,मनोहर यादव, अरविंद चंद्र राय, पंचानन वर्मा, सुभाष यादव सहित कई लोग थे l

Post a Comment

0 Comments