Translate

S I R फॉर्म भरने के नाम पर वसूली करने वालों पर करवाई सावधान रहें

 


■ *SIR गणना प्रपत्र भरने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रसारित महागामा प्रखंड अंतर्गत सिनपुर पंचायत के मोहनी ग्राम मामले में  उपायुक्त ने  शिकायत का स्वत: लिया संज्ञान एवं एफआईआर का दिया आदेश।*


■ *SIR गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क, किसी भी प्रकार की राशि की मांग करना पूर्णतः अवैध।*


■ *उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी  लोकेश मिश्रा ने अनुमंडल पदाधिकारी महागामा-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।*

*विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची अद्यतन कार्य के दौरान गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायतों को जिला प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। इस संबंध में सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रसारित  सिनपुर पंचायत के मोहानी ग्राम में एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी  लोकेश मिश्रा ने अनुमंडल पदाधिकारी, महागामा-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) को मामले की तथ्यात्मक जांच कर आवश्यक एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।*


*उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SIR-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र का वितरण, भरने में सहयोग, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। किसी भी व्यक्ति के द्वारा गणना प्रपत्र भरने या उससे संबंधित किसी भी कार्य के लिए पैसे की मांग करना अथवा राशि की वसूली करना पूरी तरह अवैध एवं दंडनीय कृत्य है।*


*उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता अथवा अनियमितता प्रमाणित होती है तो उसके विरुद्ध निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी निर्वाचन पदाधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि SIR-2026 के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संचालित हो।*


*जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति SIR गणना प्रपत्र भरने, जमा कराने अथवा अन्य किसी निर्वाचन संबंधी कार्य के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित BLO, ERO, AERO अथवा जिला नियंत्रण कक्ष को दें। प्राप्त प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*


*उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक परीक्षण किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*


*जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध वसूली का विरोध करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा SIR-2026 के सफल, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचारमुक्त संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।*


Post a Comment

0 Comments