Translate

पुलिस विभाग के लेखा शाखा को एक आदर्श भुगतान कार्यालय बनाएं, डीसी ने समीक्षा बैठक में दिया कई सुधारात्मक निर्देश

पुलिस विभाग के लेखा शाखा को एक आदर्श भुगतान कार्यालय बनाएं, डीसी ने समीक्षा बैठक में दिया कई सुधारात्मक निर्देश

=================== 

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी से संबंधित मामले में अब तक की गई जांच एवं प्राप्त तथ्यों की विस्तृत समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ की। मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री नाथू सिंह मीना, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार आदि उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पुलिस विभाग के लेखा शाखा की कार्यप्रणाली को पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया। अधिकारियों को सुझाव दिया कि पुलिस विभाग के लेखा शाखा को 01 अप्रैल 2026 से एक आदर्श भुगतान कार्यालय के रूप में विकसित करें। 

कहा कि, इस प्रकरण में डीडीसी की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है, जो मामले की गहन जांच कर यह निर्धारित करेगा कि किन-किन स्तरों पर किसकी क्या जिम्मेदारी बनती है।

इसके अतिरिक्त, ट्रेजरी में उपयोग किए जा रहे सॉफ्टवेयर को अद्यतन (अपडेट) करने के दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं, ताकि प्रणाली में ही ऐसे प्रावधान विकसित किए जा सकें, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध निकासी की संभावना पूरी तरह समाप्त हो सके।


Post a Comment

0 Comments