आज दिनांक 23 जून, 2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन की प्रथम पाली में 33- डुमरी विधानसभा (बोकारो जिला अंतर्गत) (ग्रामीण) क्षेत्र, 35- बेरमो विधानसभा (ग्रामीण) क्षेत्र, 36-बोकारो विधानसभा (ग्रामीण) क्षेत्र एवं 37-चंदनकियारी (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत सभी BLO (Booth Level Officer) एवं सुपरवाइजरों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण संबंधित प्रखंड कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई।
प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप SIR प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसमें मतदाता सत्यापन, प्रपत्रों का सही ढंग से भरना, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, अपात्र प्रविष्टियों की पहचान, अभिलेखों का संधारण तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही BLO एवं सुपरवाइजरों की जिज्ञासाओं और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सफल बनाया जा सके। प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।








0 Comments