पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, राँची, झारखण्ड तथा जिला प्रशासन, बोकारो द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर तीरंदाजी (बालक/बालिका) प्रतियोगिता - 2026 आज दिनांक 23/06/2026 को चंदनकियारी, बोकारो में आयोजित किया गया, जिसमे कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के कंपाउंड बालक वर्ग में प्रथम स्थान रूद्राक्ष पाण्डेय, द्वितीय स्थान विजय महतो एवम तृतीय स्थान नीरज रजवार वही कंपाउंड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आरती कुमारी , द्वितीय स्थान अपूर्वा बांडों एवम तृतीय स्थान प्रियंका मधु ने हासिल किया। रिकर्व बालक वर्ग में प्रथम स्थान राहुल सूत्रधार, द्वितीय स्थान शिवम भगत एवम तृतीय स्थान अनमोल उरांव वही इंडियन राउंड बालक वर्ग में प्रथम स्थान आकाश सूत्रधार , द्वितीय स्थान विष्णु बावरी एवम तृतीय स्थान अमित बावरी ने हासिल किया।
प्रतियोगिता के उपरांत उपस्थित प्रशिक्षको ने उपस्थित खिलाड़ियों को ओलंपिक दिवस के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 जून को ही ओलंपिक दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन आधुनिक ओलंपिक आंदोलन की शुरुआत हुई थी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में बढ़- चढ़कर भाग लेने से जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलता है।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, जिला खेल समन्वय, तीरंदाजी प्रशिक्षक मोहन साहू , हेमंत कुमार, महेंद्र करमाली सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।






0 Comments